लंदन, 24 जून (आईएएनएस)। पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी अमेरिका के जॉन मैक्नरो ने एंडी मरे को और ग्रैंड स्लैम खिताबों के साथ अपने करियर को समाप्त करने की सलाह दी है।
इस महीने 29 तारीख से शुरू हो रहे विंबलडन से पहले मरे रविवार को एगॉन चैम्पियनशिप अपने नाम करने में कामयाबर रहे।
समाचार पत्र ‘डेलीमेल’ के ऑनलाइन संस्करण के अनुसार मैक्नरो ने उम्मीद जताई कि विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के मरे निकट भविष्य में विश्व के शीर्ष खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक से पार पाने की कला सीख लेंगे।
मैक्नरो ने कहा, “मरे जिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खेलते हैं, वहा उनकी गिनती शीर्ष-चार खिलाड़ियों में होती है। वह सभी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के लिए एक चुनौती हैं और अगर जोकोविक का कोई दिन खराब रहा तो उसका फायदा मरे को मिल सकता है।”
मरे ने एक दिन के आराम के बाद मंगलवार को विंबलडन के लिए अभ्यास शुरू कर दिया।
मरे ने अब तक एक विंबलडन खिताब (2013) और एक अमेरिकी ओपन (2012) जीतने में सफल रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath