राष्ट्रपति चुनाव में भाग्य आजमाएंगे बॉबी जिंदल

वाशिंगटन, 24 जून (आईएएनएस)। लुसियाना के गवर्नर पीयूष बॉबी जिंदल रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामांकन भर सकते हैं। ऐसा करके वह अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी करने वाले पहले भारतीय अमेरिकी और 13वें रिपब्लिकन सदस्य बन जाएंगे।

वाशिंगटन, 24 जून (आईएएनएस)। लुसियाना के गवर्नर पीयूष बॉबी जिंदल रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामांकन भर सकते हैं। ऐसा करके वह अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी करने वाले पहले भारतीय अमेरिकी और 13वें रिपब्लिकन सदस्य बन जाएंगे।

बॉबी ने महीने की शुरुआत में एक बयान में कहा था, “यदि मैं 24 जून को यह घोषणा करने का फैसला करता हूं कि मैं रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनूंगा, तो मेरी उम्मीदवारी इस विचारधारा पर आधारित होगी कि अमेरिका की जनता एक अलग दिशा के लिए तैयार है।”

जिंदल ने कहा, “हमें छोटे बदलावों की आवश्यकता नहीं है, हमें प्रभावशाली तरीके से अलग रास्तों की जरूरत है।”

उन्होंने बचपन में ‘ब्रैंडी ब्रंच’ में किरदार निभाने के बाद अपना नाम बॉबी रख लिया था। वह अमेरिका के सबसे कम्र उम्र के गवर्नर रह चुके हैं।

भारत के प्रवासी माता-पिता से जन्मे बॉबी ने बचपन में ही हिंदू धर्म से ईसाई धर्म अपना लिया था, और बाद में ब्राउन यूनिवर्सिटी में उन्होंने कैथोलिक बपतिस्मा ले लिया था।

वह पहली बार 2007 में गर्वनर चुने गए थे। बॉबी जिदल को एक समय रिपब्लिकन पार्टी के उभरते सितारे के रूप में देखा जाता था। लेकिन अब उनकी लोकप्रियता नीचे खिसकती जा रही है, सीएनएन/ओआरसी द्वारा इस माह कराए गए सर्वेक्षण में उन्हें केवल एक फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है।

जिंदल के साथ ही रिपब्लिकन की ओर से कई अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं -जेब बुश, बाल चिकित्सा न्यूरोसर्जन बेन कार्सन, टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज, पूर्व सीईओ (एचपी) कार्नी फियोरिना, दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम, आरकांसस के पूर्व गवर्नर माइक हकाबी, न्यूयॉर्क के पूर्व गर्वनर जॉर्ज पटाकी और केंटकी के सीनेटर रैंड पॉल के नाम शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493