सोनाक्षी के लिए शत्रुघ्न कर रहे ‘अकीरा’

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आगे निर्देशक ए.आर. मुरुगदोस की फिल्म ‘अकीरा’ में नजर आएंगे। उनका कहना है कि वह यह फिल्म सोनाक्षी की वजह से कर रहे हैं, क्योंकि वह बेटी को ना नहीं कहना चाहते थे।

शत्रुघ्न ने कहा, “मैं उसे ना नहीं कह सकता। उसने (सोनाक्षी) जिद की, हालांकि मैं निर्देशक ए.आर. मुरुगदोस से भी प्रभावित हूं। वह स्वयं मेरे पास आए और मैंने कहा, ‘आपकी इच्छा मेरी इच्छा है और मैं इस फिल्म में काम करूंगा।’ मैं यह फिल्म अपनी बेटी सोनाक्षी और निर्देशक ए.आर. मुरुगदोस के लिए कर रहा हूं।”

शत्रुघ्न को फिल्म नगरी मुंबई में फ्रांस की सरकार ने फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ लीजन ऑफ द ऑनर’ से सम्मानित किया।

उनके अलावा पूर्व केंद्रीय वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा को भी इस सम्मान से नवाजा गया।

रोमांच से भरपूर ‘अकीरा’ तमिल फिल्म ‘मौनागुरु’ (2011) का हिंदी रीमेक है। इसमें सोनाक्षी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुराग कश्यप और शत्रुघ्न सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493