अमेरिकी सीनेट से फास्ट ट्रैक व्यापार विधेयक को मंजूरी

वाशिंगटन, 25 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट ने फास्ट ट्रैक व्यापार विधेयक के नाम से जाने जाने वाले ‘ट्रेड प्रमोशन अथॉरिटी’ (टीपीए) को मंजूरी दे दी, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति को व्यापारिक समझौते करने का अधिकार दिया गया है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्टों से मिली।

बुधवार को सीनेट से मंजूर हुए इस विधेयक को अब राष्ट्रपति बराक ओबामा के पास उनके हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा।

सीनेट में विधेयक को 38 के मुकाबले 60 मत पड़े।

इस विधेयक के मुताबिक राष्ट्रपति व्यापारिक समझौता करने के बाद उसे कांग्रेस की मंजूरी के लिए भेज सकेंगे, जिसे कांग्रेस बिना संशोधन मंजूर या खारिज कर सकेगा।

इस विधेयक के कानून बन जाने से ओबामा को ट्रांस-पैसेफिक पार्टनरशिप (टीपीपी) मुक्त व्यापार समझौते के लिए पांच साल से अधिक समय से चल रही वार्ता को आखिरी रूप देने में मदद मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493