सानिया-मार्टिना ईस्टबॉर्न ओपन के सेमीफाइनल में

ईस्टबॉर्न (इंग्लैंड), 25 जून (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस यहां जारी ईस्टबॉर्न इंटरनेशनल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

सानिया और हिंगिस ने इस 731,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बुधवार को चीनी ताइपे की हाओ चिंग चान और इटली की फ्लाविया पेनेता की जोड़ी को एक घंटे 14 मिनट में 4-6, 6-3, 10-6 से हराया।

अगले दौर में सानिया-हिंगिस का सामना फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया और स्लोवानिया की कैटरीना श्रेबोतनिक से होगा। यह मैच डेवोनशायर पार्क लॉन टेनिस क्लब में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493