शेफाली ने बच्चों के लिए छोड़ी ‘थ्री स्टोरीज’

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री शेफाली शाह ने फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी के प्रोडक्शन की फिल्म ‘थ्री स्टोरीज’ अपने बच्चों की पढ़ाई की वजह से छोड़ी।

शेफाली हाल में जोया अख्तर निर्देशित ‘दिल धड़कने दो’ में प्रियंका चोपड़ा की मां की भूमिका में नजर आईं।

शेफाली (42) ने आईएएनएस को बताया, “मैं ‘थ्री स्टोरीज’ करने वाली थी, लेकिन उसी दौरान निजी जिंदगी में भी बहुत बड़ा उलटफेर हुआ। मेरे बच्चों को अमेरिका जाना था और यह सब उसी वक्त हुआ, जब मैं शूटिंग शुरू करने जा रही थी।”

उनका कहना है कि शूटिंग जनवरी-फरवरी में शुरू होनी थी और उसी समय उन्हें अपने बच्चों के दाखिले करवाने थे।

उन्होंने कहा, “इसलिए मेरे लिए यह (फिल्म करना) संभव नहीं था।”

शेफाली (42) ‘मानसून वेडिंग’, ‘वक्त’ और ‘गांधी माय फादर’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। वह कहती हैं कि अगर वह ‘थ्री स्टोरीज’ हाथ में लेतीं, तो एक मां और कलाकार के रूप में इसके साथ पूरा न्याय नहीं कर पाती।

शेफाली ने कहा, “मैं एक मां के साथ ही एक कलाकार के रूप में भी पूरा न्याय नहीं कर पाती। इसलिए मुझे यह फिल्म छोड़नी पड़ी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493