Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 13 मार्च 2013 : क्या कहती है आपकी राशि | dharmpath.com

Tuesday , 17 June 2025

Home » धर्मंपथ » 13 मार्च 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

13 मार्च 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

rashiमेष– सामाजिक जीवन में सफलता मिलती रहेगी। यदि कोई पुराना मुकदमा न्यायालय में चल रहा हो तो ले-देकर समाप्त कर देना, आपके हित में रहेगा। इलायची का सेवन करें।

वृषभ– भोगवादी प्रवृत्ति भी जागेगी और उस पर आप खर्च भी करेंगे। परिस्थितियां बिगड़ने पर आप अपने को अकेला व अलग-अलग महसूस करेंगे। भिंडी का सेवन करें।

मिथुन– स्वास्थ्य खराब होने के योग हैं अत: स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे तुरंत उपचार करें। संतान सुख की प्राप्ति होगी। इष्ट मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। खसखस का सेवन करें।

कर्क- आय में वृद्धि होने से आप परिस्थि‍तियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। उच्च अधिकारी वर्ग की विशेष कृपा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति के योग हैं। लहसुन का सेवन करें।

सिंह- ‍किसी परम मित्र पर भी विश्वास न करें, धोखा हो सकता है। रुपए किसी को भी उधार न दे, वापस नहीं मिलेंगे। शत्रु पक्ष प्रबल होकर हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। हींग का सेवन करें।

कन्या– विदेश यात्रा करना लाभप्रद सिद्ध होगा। स्त्री वर्ग से ‍कार्य व व्यवसाय में विशेष सहायता मिलेगी। स्त्री वर्ग से भोग व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। काम में सफलता। मूंगफली का सेवन करें।

तुला– पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, खराब हो सकता है। दूसरों की भलाई और हित के लिए आपके किए प्रयास आपको ही मुसीबत में डाल सकते हैं, सावधान रहें। मिष्ठान्न का सेवन करें।

वृश्चिक- नौकरीपेशा लोगों का समय कष्ट से बीतेगा। व्यय अधिक होने से मन में बेचैनी व तनाव की स्थिति बनेगी। बुद्धि-कौशल से ही लाभ की मा‍त्रा बढ़ सकती है। नारियल पानी का सेवन करें।

धनु– घरेलू सुख में कमी होगी। गृह प्रपंच कुछ बढ़ेगा, लेकिन उससे कोई परेशानी महसूस नहीं करेंगे। दूसरों के मामले में न पड़ना अच्छा होगा। मौसंबी का सेवन करें।

मकर– भाग्य का सितारा प्रबल है। भाग्य उन्नति के योग हैं। नया घर व वाहन खरीदने के योग हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के योग बनेंगे। खुशी का माहौल रहेगा। उड़द का सेवन करें।

कुंभ- भाई-बंधुओं से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना झगड़ा बढ़ सकता है। स्वभाव में उग्रता व बेचैनी बनी रहेगी। बड़े-बूढ़ों का सम्मान करें।

मीन– श्वास संबंधी कोई भी रोग हो सकता है, तुरंत उपचार करें। उच्च अधिकारी वर्ग के कोप का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष हानि पहुंचा सकता है। अखरोट का सेवन करें।

13 मार्च 2013 : क्या कहती है आपकी राशि Reviewed by on . मेष- सामाजिक जीवन में सफलता मिलती रहेगी। यदि कोई पुराना मुकदमा न्यायालय में चल रहा हो तो ले-देकर समाप्त कर देना, आपके हित में रहेगा। इलायची का सेवन करें। वृषभ- मेष- सामाजिक जीवन में सफलता मिलती रहेगी। यदि कोई पुराना मुकदमा न्यायालय में चल रहा हो तो ले-देकर समाप्त कर देना, आपके हित में रहेगा। इलायची का सेवन करें। वृषभ- Rating:
scroll to top