तेहरान, 25 जून (आईएएनएस)। ईरान इसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनी के दिशानिर्देश पर विश्व की छह महाशक्तियों के साथ परमाणु मुद्दे पर वार्ता जारी रखेगा।
तेहरान, 25 जून (आईएएनएस)। ईरान इसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनी के दिशानिर्देश पर विश्व की छह महाशक्तियों के साथ परमाणु मुद्दे पर वार्ता जारी रखेगा।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने गुरुवार को बताया कि ईरान तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर न्यायोचित सौदा करने के लिए पी5+1 के साथ गंभीर वार्ता करना चाहता है।
रूहानी ने कहा, “हमारा मुद्दा बातचीत है, हम सिर्फ एक रुख को अपनाना नहीं चाहते, बल्कि हम गंभीर वार्ता और उचित समझौता चाहते हैं।”
उन्होंने छह महाशक्तियों के साथ परमाणु वार्ता को बड़ा राजनीतिक मुद्दा करार दिया, और कहा, “आज हम देश के अधिकार को वार्ता और अंत:क्रिया के जरिए मिलाना चाहते हैं।”
उन्होंने देश की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय एकता और एकजुटता की अपील की।
राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान तथा पी5+1 समूह (अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन तथा रूस और जर्मनी ) ऑस्ट्रिया के वियना में गहन वार्ता कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य जून के अंत तक ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संभावित सौदे का मसौदा तैयार करना है।
इस बीच, विदेश मंत्री जवाद जारिफ शनिवार को वियना का दौरा करेंगे, जहां वह उप विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची और माजिद तख्त-ए-रवांची से मिलेंगे, जो कि 17 जून से ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर संभावित समग्र समझौते के मसौदे को लेकर वार्ता कर रहे हैं।
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बे ने बताया कि विदेश मंत्री जॉन केरी भी शुक्रवार को वियना जाएंगे और परमाणु वार्ता में हिस्सा लेंगे।
पी5+1 के विदेश मंत्रियों के भी वियना में होने वाली वार्ता में शामिल होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath