न्यूजीलैंड के खिलाफ मिताली होंगी कप्तान (लीड-1)

बेंगलुरू, 25 जून (आईएएनएस)। स्टार बल्लेबाज मिताली राज को 28 जून से न्यूजीलैंड के साथ शुरू हो रही पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का गुरुवार को चयन किया गया। कल्पना रवि इस टीम में एकमात्र नया चेहरा हैं। कल्पना को सुषमा वर्मा के स्थान पर विकेटकीपर चुना गया है।

निरांजना नागराजन और वेदा कृष्णमूर्ति वापसी करने में सफल रही हैं जबकि सुभलक्ष्मी शर्मा तथा वेलास्वामी वनीता को टीम में जगह नहीं मिली।

सीरीज के सभी मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने हैं। पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 26 जून से 8 जुलाई के बीच होगी जबकि टी-20 मैच 11 से 15 जुलाई के बीच होंगे।

एकदिवसीय मैच सुबह नौ बजे शुरू होंगे जबकि टी-20 मैच 10 बजे शुरू होंगे।

टीम : मिताली राज (कप्तान), झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम राउत, शिखा पांडेय, एमडी त्रिशुरकामिनी, कल्पना रवि, वेदा कृष्णमूर्ति, दिप्ती शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड, एकता बिष्ट, स्नेह राणा, पूनम यादव और निरांजना नागराजन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493