दक्षिण कोरिया में मर्स के मामले बढ़कर 181 हुए

सियोल, 26 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (मर्स) का शुक्रवार को एक नया मामला सामने आया, जिसके बाद इस बीमारी से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 181 हो गई है।

इस घातक बीमारी से दो अन्य मरीजों की मौत हो गई है, जिसके बाद इससे मरने वालों की संख्या 31 हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, मर्स के कारण 31 लोगों की मौत हुई है। दो नई मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों का प्रतिशत 17.1 हो गया है।

जिन लोगों को मर्स संक्रमण के संदेह में अलग रखा गया है, उनकी संख्या में भी वृद्धि हुई है। गुरुवार को जहां ऐसे लोगों की संख्या 2,642 थी, वहीं शुक्रवार को ऐसे लोगों की संख्या बढ़कर 2,931 हो गई।

मर्स का पहला मामला सऊदी अरब में वर्ष 2012 में सामने आया था, जबकि दक्षिण कोरिया में मर्स का पहला मामला इस साल 20 मई को सामने आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493