कट्रीना के साथ आमिर मनाएंगे बर्थ डे

aamir_katrinaमुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का आज बर्थ डे है। यंग दिखने वाले आमिर आज 48 साल के हो गए हैं। आमिर हमेशा अपना बर्थ डे अपनी फैमली के साथ सेलिब्रेट करते हैं, पर इस साल क्या हुआ जो अपनी फैमली को छोड़ वो सात समंदर पार अपना बर्थ डे कट्रीना के साथ सेलिब्रेट करने चले गए।

गौरतलब है आमिर इस बार अपने बर्थ डे पर घर से दूर स्विट्जरलैंड में ‘धूम 3′ शूटिंग करेंगे। आमिर चाहते तो 14 मार्च को ब्रेक ले सकते थे, लेकिन आमिर हमेशा अपने काम को प्राथमिकता देते हैं, लिहाजा जन्मदिन के दिन भी वे शूटिंग करेंगे।

आमिर के साथ जन्मदिन के दिन कट्रीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के रहने की संभावना है। पता चला है कि वहां पर धूम 3 का क्लाइमेक्स फिल्माया जाने वाला है, लिहाजा सभी कलाकार उपस्थित हैं। आमिर जैसे स्टार का बर्थडे हो और पार्टी न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। सूत्रों ने बताया है कि आमिर के लिए एक सरप्राइज पार्टी रखी गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493