महिला टेनिस : ईस्टबॉर्न ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं राडवांस्का

ईस्टबॉर्न (इंग्लैंड), 26 जून (आईएएनएस)। पोलैंड की एगनिस्का राडवांस्का उम्दा प्रदर्शन करते हुए ईस्टबॉर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 2008 में यहां खिताब जीतने वाली राडवांस्का ने क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया की स्वेताना पिरोंकोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया।

सेमीफाइनल में राडवांस्का का सामना अमेरिका की स्लोएन स्टीफेंस के साथ होगा, जो कि रूस की दारिया गावरिलोवा के खिलाफ बिना खेले ही अगले दौर में पहुंच गईं।

गावरिलोवा ने मैच से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था।

पिरोंकोवा और राडवांस्का के बीच यह 11वां मुकाबला था। नौ बार राडवांस्का विजयी रही हैं। ईस्टबॉर्न में राडवांस्का ने अब तक 19 मैच खेले हैं। 12 में उनकी जीत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493