वाशिंगटन, 26 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016 के लिए राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से प्रबल दावेदार माने जा रहे हिलेरी क्लिंटन और जेब बुश की स्थिति न्यू हैंपशायर में कमजोर दिख रही है, जहां प्रथम प्राइमरी होने वाला है।
वाशिंगटन, 26 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016 के लिए राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से प्रबल दावेदार माने जा रहे हिलेरी क्लिंटन और जेब बुश की स्थिति न्यू हैंपशायर में कमजोर दिख रही है, जहां प्रथम प्राइमरी होने वाला है।
सीएनएन/डब्ल्यूएमयूआर के जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक, न्यू हैंपशायर में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से हिलेरी के समर्थन में कमी आई है। सीनेटर बर्नी सेंडर्स से उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है।
सीएनएन ने कहा, बुश भी रिपब्लिकन की ओर से न्यू हैंपशायर में थोड़े अंतर से ही आगे हैं, लेकिन यहां रियल एस्टेट टाइकून डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ती लोकप्रियता हैरान करने वाली है।
डेमोक्रेट में हिलेरी क्लिंटन सैंडर्स की तुलना में आठ अंक की बढ़त के साथ 43 प्रतिशत के साथ आगे हैं, जबकि सैंडर्स 35 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
उपराष्ट्रपति जो बिडन को आठ प्रतिशत समर्थन मिलता दिख रहा है।
मई में किए गए चुनावी सर्वेक्षण में हिलेरी को 51 प्रतिशत, एलिजाबेथ वॉरेन को 20 प्रतिशत और सैंडर्स को 13 प्रतिशत समर्थन प्राप्त था।
सर्वेक्षण के मुताबिक, लोग सैंडर्स की तुलना में हिलेरी को राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहते हैं। 38 प्रतिशत लोगों का कहना है कि हिलेरी के पास वे सभी विशेषताएं और गुण हैं, जो एक राष्ट्रपति में होने चाहिए, जबकि 27 प्रतिशत लोगों का मानना है कि सैंडर्स उन गुणों का बेहतर तरीके से प्रतिनिधित्व करते हैं।
सीएनएन/डब्ल्यूएमयूआर के मुताबिक, न्यू हैंपशायर प्राइमरी चुनावी सर्वेक्षण से पता चला है कि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से ट्रंप को 11 प्रतिशत, जबकि बुश को 16 प्रतिशत समर्थन प्राप्त है।
इसके बाद नौ प्रतिशत के साथ रैंड पॉल तीसरे, आठ प्रतिशत के साथ स्कॉट वॉकर चौथे, छह प्रतिशत के साथ कार्ली फियोरिना और मार्को रूबियो पांचवें और पांच प्रतिशत समर्थन के साथ बेन कार्सन एवं क्रिस क्रिस्टी छठे स्थान पर हैं।
dharmpath.com dharmpath