पेट्रोल एक रुपया सस्ता होने के आसार, डीजल 50 पैसे महंगा होगा

petrol priceनई दिल्ली: पेट्रोलियम उत्पादों की समीक्षा के आधार पर आधी रात से पेट्रोल एक रुपये प्रति लिटर सस्ता और डीजल 40-50 पैसे प्रति लिटर महंगा हो सकता है।

अंतरराष्ट्रीय पेट्रोलियम बाजार में तेल के दामों में तेज गिरावट के बाद पेट्रोल के दाम घटाने की तैयारी हो गई है। सरकार ने जनवरी में डीजल मूल्य नीति के बारे में जो निर्णय लिया था, उसके तहत इसके दामों में प्रतिमाह थोड़ी-थोड़ी (लगभग पचास पैसे) की वृद्धि की जाती रहेगी, जब डीजल की बिक्री पर सरकारी कंपनियों को होने वाली प्रति लिटर करीब 11 रुपये की राजस्व हानि बराबर नहीं हो जाती। सूत्रों ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में संशोधन की घोषणा जल्द हो सकती है।

पेट्रोल की कीमत में इस बार की जाने वाली कटौती से पहले फरवरी से अब तक पेट्रोल के दाम दो बार बढ़ाए जा चुके हैं। 16 फरवरी को 1.50 रुपये और फिर 2 मार्च को 1.40 रुपये प्रति लिटर की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत फिलहाल 70.74 रुपए प्रति लिटर है।

पिछले संशोधन के बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल की कीमतें 131 डालर प्रति बैरल तक थीं। इसकी दरें अब घटकर करीब 120 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं। इस बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले आंशिक मजबूती के साथ 54.11 के स्तर पर पहुंच गया है।

डीजल की कीमत में दो किस्तों में जनवरी से एक रुपये प्रति लिटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। दिल्ली में डीजल की कीमत फिलहाल 48.16 रुपये प्रति लिटर है। बढ़ोतरी के बावजूद तेल कंपनियों को देश में सबसे अधिक खपत वाले इस ईंधन की बिक्री से 11.26 रुपये प्रति लिटर का नुकसान हो रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493