एचडब्ल्यूएल : आज आस्ट्रेलिया से भिड़ेंगी भारतीय महिलाएं

एंटवर्प (बेल्जियम), 27 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल के ग्रुप-बी मुकाबले में ब्रैसचाट म्यूनिस्पल पार्क मैदान पर आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

विश्व रैंकिंग में 13वें पायदान पर काबिज भारतीय टीम को पहले दो मैचों में बेल्जियम (0-1) और न्यूजीलैंड (0-5) से हार का सामना करना पड़ा।

तीसरे मैच में बुधवार को विश्व रैंकिंग में 23वें स्थान पर मौजूद पोलैंड के खिलाफ मिली 3-1 की जीत ने हालांकि उसके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की संभावना को बल दिया।

पोलैंड को इस टूर्नामेंट में अब तक अपने चारों मैचों में हार का सामना करना पड़ा और इसी कारण भारतीय टीम का अगले दौर में पहुंचने का रास्ता साफ हो गया।

आस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट में अपने तीनों शुरुआती मैच जीते हैं। टीम ने पहले मैच में पोलैंड को 9-0 से हराया और फिर मेजबान बेल्जियम और न्यूजीलैंड से भी 2-0 की जीत दर्ज की।

दोनों टीमों इससे पूर्व आखिरी बार इसी न्यूजीलैंड में हुए हॉक्स बे कप में भिड़ी थी और भारत ने आस्ट्रेलिया को गोलरहित ड्रा के लिए मजबूर किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493