लंदन, 27 जून (आईएएनएस)। रैपर केनी वेस्ट को इस बात की परवाह नहीं है कि सच बोलने से उनकी लोकप्रियता कम हो सकती है। उनका यह भी मानना है कि कई मशहूर हस्तियां दौलत को प्राथमिकता देती हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, केनी ने दौलत को प्राथमिकता देने वालों को आड़े हाथों लिया और कहा कि लोग उनके बारे में चाहे कुछ भी सोचें, लेकिन वह हमेशा ईमानदारी से अपनी राय रखेंगे।
केनी ने कहा, “मुझे लगता है कि यहां कई सारे लोग हैं, जिन्हें दौलत नियंत्रित करती है। आप उनसे कह कर देखिए कि आपको पांच डॉलर का घाटा हुआ है और वे धड़ाम से जमीन पर गिर जाएंगे और कम से कम चार डॉलर वापस पाने की मिन्नत करेंगे।
केनी ने आगे कहा, “जब आप एक मशहूर हस्ती से कुछ कहने की अपेक्षा रखते हैं, तो आप गलत इंसान से अपेक्षा करते हैं। वे लोगों की भलाई के लिए नहीं बोलते, दौलत के लिए बोलते हैं।”
dharmpath.com dharmpath