ऋण समझौते पर जनमत संग्रह कराएगा ग्रीस

एथेंस, 27 जून (आईएएनएस)। ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने शनिवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ऋणदाताओं की ओर से प्रस्तावित ऋण समझौते पर पांच जुलाई को जनमत संग्रह किया जाएगा।

ग्रीस को दिए गए बेलआउट पैकेज की दूसरी बार बढ़ाई गई समयसीमा 30 जून को समाप्त होने जा रही है। ग्रीस को इस महीने के अंत तक 1.6 अरब यूरो यानी 1.8 अरब डॉलर का भुगतान करना होगा। इस दिशा में वार्ता पिछले पांच महीने से अवरुद्ध है।

‘बीबीसी’ के मुताबिक, सिप्रास ने ब्रसेल्स की राजधानी बेल्जियन में देश के कर्ज संकट के बारे में चर्चा में हिस्सा लिया, जहां ऋणदाताओं ने ग्रीस के बेलआउट कार्यक्रम में पांच माह के विस्तार को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया। सिप्रास ने स्वदेश लौटने के बाद शुक्रवार शाम को मंत्रिमंडल की आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसके बाद जनमत-संग्रह की घोषणा की गई।

इस प्रस्ताव के तहत 15.5 अरब यूरो यानी लगभग 17 अरब डॉलर की राशि जारी की जाएगी, जिसमें से 1.8 अरब यूरो यानी लगभग दो अरब डॉलर अभी प्राप्त होंगे।

ग्रीस में सुधार करने के लिए शनिवार को यूरोक्षेत्र के वित्त मंत्रियों की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

ग्रीस पिछले छह सालों से मंदी की मार झेल रहा है। जनवरी में चुनाव जीतने के बाद सिप्रास की सिरीजा पार्टी ने सख्त मितव्ययी कदमों को समाप्त करने का वादा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493