ओट्टावा, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिका की महिला टीम ने यहां जारी फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
अमेरिकी टीम ने शुक्रवार को हुए अंतिम-8 दौर के मुकाबले में चीन को 1-0 से हराया और सेमीफाइनल में जर्मनी से भिड़ने का अधिकार हासिल किया।
विजयी टीम के लिए कप्तान कार्ली लॉयड ने एकमात्र गोल किया। लॉयड ने 51वें मिनट में हेडर के जरिए अपनी टीम को आगे ले जाने वाला गोल किया।
इससे पहले खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में जर्मनी ने फ्रांस को पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से 6-5 से हराते हुए अंतिम-4 में स्थान पक्का किया।
निर्धारित समय और फिर अतिरिक्त समय के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं।
dharmpath.com dharmpath