ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 27 जून (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के प्रमुख डेव कैमरन ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास की आईसीसी के नए अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जाहिर की है।
कैमरन ने कहा कि जहीर क्रिकेट के महान दूत हैं और उनका चयन इसे बेहतरी की ओर ले जाएगा। जहीर को बुधवार को बांग्लादेश के मुस्तफा कमाल के स्थान पर नया आईसीसी अध्यक्ष चुना गया है। कमाल ने विश्व कप के दौरान हुए विवादों के बाद इस्तीफा दे दिया था।
कैमरन ने अपने बयान में कहा, “कैरेबियाई बोर्ड की ओर से मैं जहीर अब्बास को बधाई देना चाहता हूं। वह क्रिकेट के महान दूत हैं और हम उम्मीद करते हैं कि उनकी देखरेख में क्रिकेट का वैश्विक विकास होगा।”
जहीर (67) ने पाकिस्तान के लिए 78 टेस्ट और 62 एकदिवसीय मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में जहीर ने 5062 और एकदिवसीय मैचों में 2572 रन बानए हैं।
जहीर ने 1975, 1979 और 1983 विश्व कप में हिस्सा लिया। वह 14 टेस्ट और 13 एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तानी टीम के कप्तान रहे।
dharmpath.com dharmpath