संयुक्त राष्ट्र प्रदर्शनी में सत्यजीत रे की प्रतिमा

न्यूयार्क, 27 जून (आईएएनएस)। भारत के महान फिल्मकार सत्यजीत रे की प्रतिमा यहां संयुक्त राष्ट्र की कला प्रदर्शनी में लगाई है। ‘द ट्रांसफॉरमेटिव पॉवर ऑफ आर्ट’ नामक इस प्रदर्शनी में 16 वैश्विक चिंतकों को शामिल किया गया है।

इस प्रदर्शनी में उन लोगों को शामिल किया गया है, जिन्होंने मानवीय जीवन से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में अपना अहम योगदान दिया। यह प्रदर्शनी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आगंतुक हॉल में लगाई गई है, जहां सभी इसे देख सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र महसभा के अध्यक्ष युगांडा के सैम कुटेसा ने कहा कि ऐसे में जबकि हमारी धरती माता जलवायु परिवर्तन और कई अन्य मानव निर्मित प्राकृतिक चुनौतियों का सामना कर रही है, हमें ऐसे लोगों और उनके विचारों को साथ लाने की जरूरत है, जिन्होंने मानवीय जीवन की बेहतरी के लिए कलात्मक तथा अन्य माध्यमों से महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह प्रदर्शनी संयुक्त राष्ट्र के ‘2015 : टाइम फॉर ग्लोबल एक्शन’ अभियान के तहत लगाई गई। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन तथा कमजोर पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

इस प्रदर्शनी के जरिए यह दिखाने की कोशिश की गई है कि जहां राजनीति ने समाज में खाई बढ़ाने का काम किया है, वहीं कलाकारों ने इसे पाटने का काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493