युवाओं की आदर्श हैं सुनिधि : मीका

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी शो ‘द वॉयस इंडिया’ में कोच के रूप में नजर आ रहे गायक मीका सिंह को लगता है कि उनकी सहयोगी कोच गायिका सुनिधि चौहान और बॉलीवुड की गायिकाएं छोटे शहरों के युवा गायकों की प्रेरणा हैं।

मीका ने कहा कि सुनिधि और संगीत जगत की दूसरी गायिकाओं से छोटे शहरों की प्रतिभाओं को दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का हौसला मिलता है।

मीका और शो के दूसरे कोच सुनिधि, शान और हिमेश रेशमिया शो और प्रतिभागियों (खासकर लड़कियों) मिल रही दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से भावविभोर हैं।

मीका ने एक बयान में कहा, “मैं इस बात से बेहद गर्व महसूस करता हूं कि कई लड़कियां छोटे शहरों से बाहर आकर शो का हिस्सा बनना चाहती हैं। इसका पूरा श्रेय सुनिधि चौहान और दूसरी गायिकाओं को जाता है, जो आज के युवा प्रतिभाओं के आदर्श हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493