राजपाल यादव हॉलीवुड की कई फिल्मों में

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। अभिनेता राजपाल यादव का कहना है कि वह आने वाले समय में हॉलीवुड की दो फिल्मों में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।

वर्ष 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर बनी फिल्म ‘भोपाल : अ प्रेयर फॉर रेन’ में हॉलीवुड अभिनेताओं मार्टिन शीन तथा मिशा बार्टन के साथ काम करने वाले राजपाल ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह हॉलीवुड की दो फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं।

हिन्दी सिने जगत में राजपाल ‘डरना मना है’, ‘डरना जरूरी है’ और ‘मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं बॉलीवुड की 10-12 फिल्मों में भी मुख्य भूमिका कर रहा हूं। कुल मिलाकर, मेरे पास 17-18 फिल्में हैं, जिन्हें मैं अगले दो-तीन साल में करने वाला हूं।”

उन्होंने बताया कि वह तेलुगू फिल्म ‘किक 2’ का भी हिस्सा हैं। बकौल राजपाल, “मैंने हिन्दी और कन्नड़ में फिल्म ‘अम्मा’ की है और मैं एक अन्य तमिल फिल्म करने के बारे में भी सोच रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493