न्यूयॉर्क, 28 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस न्यूयॉर्क में अपने सपनों के आशियाने की तलाश में हैं।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, जेनिफर पिछले एक महीने से शहर में घर की तलाश कर रही हैं।
जेनिफर को शुक्रवार को न्यूयॉर्क के ट्रिबेका शहर में देखा गया। उन्होंने सफेद टीशर्ट के साथ चुस्त जींस पहनी हुई थी।
इस दौरान जेनिफर की मां को भी शहर में खरीददारी करते हुए देखा गया। उन्होंने सफेद पतलून और झालरदार नीला टॉप पहना हुआ था।
dharmpath.com dharmpath