14 मार्च 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

rashiमेष- अपने अनुचित व दो नंबर के कामों को फिलहाल स्थगित रखें। लेन-देन व आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी की जरूरत है। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। केसर का सेवन करें।

वृषभ- मौज-मस्ती, प्रेम व रोमांस का समय है। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा धोखा हो सकता है। आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो जाएगी। मैथी का सेवन करें।

मिथुन- यश, कीर्ति, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कला, साहित्य, संगीत आदि के लिए आप व्यस्तताओं के बीच समय निकाल ही लेंगे। आय के साधन बनेंगे। चावल का सेवन करें।

कर्क- कर्मचारी की गलती आपको बर्दाश्त नहीं होगी। नौकरी में भी आपका दबदबा रहेगा। व्यवसाय में एकदम से आपको नुकसान होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। गरम मसाले का सेवन करें।

सिंह- समय अनुकूल है। इष्ट मित्रों के सहयोग से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। मन में हर्ष होगा। खसखस का सेवन करें।

कन्या- शादी, पार्टी, सगाई आदि मांगलिक प्रसंग में जाना पड़ सकता है। परिवार व बच्चों के साथ आप समय व्यतीत करेंगे। वाद-विवाद व झगड़े से दूर रहें। संतरे का सेवन करें।

तुला- पुरानी चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा या कोई मुसीबत आसानी से टल जाएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भरपूर नींद व आराम मिलेगा। प्याज का सेवन करें।

वृश्चिक- अनायास व व अनजाने में आप दूसरों की भावनाओं को दुख पहुंचाएंगे। लंबी दूरी या विदेश संबंधी यात्रा संपन्न होगी तथा इसमें व्यय भी होगा। अमरूद का सेवन करें।

धनु- मानसिक रूप से आप परेशानी की अनुभूति करेंगे। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग की कृपा प्राप्त होगी। नौकरी में उन्नति मिलेगी। मूंग का सेवन करें।

मकर- स्वास्थ्य में उचित सुधार होगा। माता से संबंधों में सुधार होगा। नई जमीन खरीदने के योग बनेंगे। वाहन सुख उत्तम रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। केले का सेवन करें।

कुंभ- व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्‍छा है। भाई-बंधुओं के सहयोग से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। स्त्री व संतान का सुख प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। चारौली का सेवन करें।

मीन- काम की अधिकता से थकान हो सकती है। मित्रों से सहयोग लेने में कोई संकोच न करें। धन-ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। चने का सेवन

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493