सियोल, 28 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में रविवार को मिडल ईस्ट रिस्पाइरेटरी सिंड्रोम (मर्स) से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह अब तक मर्स से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय के हवाले से कहा कि शनिवार तक इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या 182 रही।
हाल ही में हुई इस मौत के बाद मृत्यु दर बढ़ कर 17.6 प्रतिशत हो गई है।
मर्स के प्रकोप में हाल ही में कमी आई है, शनिवार को मर्स का सिर्फ एक ही मामला सामने आया।
मर्स की वजह से अलग रखे गए लोगों की संख्या शनिवार के 2,467 की तुलना में रविवार को बढ़कर 2,562 हो गई।
dharmpath.com dharmpath