प्रिंस नरूला ने जीता ‘एमटीवी रोडीज 12’

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। चंडीगढ़ के प्रिंस नरूला ने शनिवार को स्टंट रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज 12’ का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत और नेपाल के विभिन्न स्थानों पर 21 प्रतिभागियों में से प्रिंस यह खिताब जीतने में कामयाब रहे।

इस शो का पिछले साल दिसंबर में ऑडिशन के साथ आगाज हुआ था। यह शो पिछली बार के संस्करणों की तुलना में एकदम अलग रहा। एक नए कॉन्सेप्ट के साथ इस बार गैंग लीडर्स और समूहों के साथ रोडीज का सफर शुरू हुआ।

पहली बार रघु राम और राजीव लक्ष्मण के बिना शो को शूट किया गया। रघु और राजीव पिछले कई संस्करणों से शो के मेंटर रहे हैं।

इस बार रणविजय सिंह, करन कुंद्रा, एशा देओल और मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने शो में मेंटर की भूमिका निभाई।

सो के अंत में विजेता प्रिंस को एक करिज्मा जेडएमआर मोटरसाइकिल दी गई। इसके साथ ही प्रिंस ने एमटीवी चैनल के साथ एक परियोजना का करार भी किया। प्रिंस रणविजय के गैंग के सदस्य थे।

‘एमटीवी रोडीज 12’ के स्थान पर जुलाई से ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ का आठवा संस्करण शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493