प्राकृतिक गैस सौदे पर इजरायल का विरोध

जेरूसलम, 28 जून (आईएएनएस)। मध्य तेल अवीव में शनिवार शाम हजारों इजरायली नागरिकों ने सरकार और अमेरिका-इजरायल संगठन के बीच प्राकृतिक गैस सौदे के खिलाफ प्रदर्शन किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत सौदे के तहत अमेरिका की नोबल एनर्जी कंपनी और इजरायली संगठन डेलेक समूह को इजरायल के तमार और लेवियाथन अपतटीय भंडार को विकसित करने का अधिकार है। सरकार इस आगामी सप्ताह सौदे को मंजूरी के लिए संसद को सौंप सकती है।

इजरायल के इस सबसे बड़े अपतटीय शहर के मध्य इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों ने 2009 और 2010 में खोजे गए इन प्राकृतिक गैस संसाधनों को डकैती करार दिया।

प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय अखबारों में प्रकाशित इस सौदे की यह कहते हुए निंदा की है कि इस सौदे से प्राकृतिक गैस पर ऊर्जा कंपनियों का नियंत्रण मजबूत हो जाएगा।

भूमध्य सागर में तमार गैस क्षेत्रों की खोज के लिए उत्तरदायी एक वरिष्ठ इजरायली भूविज्ञानी योसी लांगोत्सकाई ने इस सौदे में गड़बड़ी की बात कही।

उन्होंने भीड़ के समक्ष कहा, “मुझे आश्चर्य नहीं होगा कि यदि बाद में यह पता चले कि इस फैसले के लिए रिश्वत दी गई थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493