कुवैत सिटी, 28 जून (आईएएनएस)। कुवैत के आंतरिक मंत्री ने रविवार को कहा कि कुवैत सिटी के एक शिया मस्जिद पर शुक्रवार को हमला करने वाला शख्स सऊदी अरब का नागरिक था।
कुवैत सिटी, 28 जून (आईएएनएस)। कुवैत के आंतरिक मंत्री ने रविवार को कहा कि कुवैत सिटी के एक शिया मस्जिद पर शुक्रवार को हमला करने वाला शख्स सऊदी अरब का नागरिक था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंत्री ने हमलावर के नाम का खुलासा फहद सुलीमान अब्दुल-मुहसिन अल-काबा के रूप में की है, जो शुक्रवार को विमान से कुवैत पहुंचा था।
कुवैत के सुरक्षा बलों ने शनिवार को उस कार के मालिक को गिरफ्तार किया था, जिसका इस्तेमाल आत्मघाती हमले के लिए किया गया था।
इधर, शुक्रवार को हुए हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 227 घायल हो गए थे।
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
dharmpath.com dharmpath