रोम, 28 जून (आईएएनएस)। इटली के कुछ सफलतम फुटबाल प्रशिक्षकों में से एक एरिगो साची का मानना है कि स्वीडन के फॉरवर्ड जलाटान इब्राहिमोविच अर्जेटीनी स्टार लियोनेल मेसी की अपेक्षा कहीं अधिक कौशल वाले खिलाड़ी हैं।
साची ने हालांकि यह भी कहा कि मेसी टीम एकजुटता के मामले में कहीं बेहतर खिलाड़ी हैं।
आधुनिक फुटबाल में इब्राहिमोविच को दुनिया के कुछ प्रकृति प्रदत्त प्रतिभावान खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है।
इब्राहिमोविच फ्रांसिसी फुटबाल क्लब पेरिस सैंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए खेलते हैं। इससे पहले वह इतालवी क्लब जुवेंतस, एसी मिलान, इंटन मिलान और स्पेन के शीर्ष क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए भी खेल चुके हैं।
वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ ने रविवार को साची के हवाले से कहा, “फुटबाल में व्यक्तिगत प्रतिभा के तौर पर देखा जाए तो इब्राहिमोविच दुनिया के कुछ श्रेष्ठ खिलाड़ियों में हैं। मेरे खयाल से वह इस मामले में मेसी से भी बेहतर हैं।”
dharmpath.com dharmpath