ट्विटर पर कोसे गए करण

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में समलैंगिकों को शादी करने की मान्यता मिलने के बाद यौन रुझान को लेकर बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर को सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। ट्विटर पर कोसे जाने से करण जौहर भी काफी नाराज दिखाई दिए।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक व्यक्ति ने करण जौहर की यौन रुचि का मजाक उड़ाते हुए अपने पोस्ट में लिखा, “अफवाह है कि करण जौहर जल्द ही अमेरिका में शादी करने वाले हैं।”

इस ट्वीट पर करण जौहर को गुस्सा आया और वह बहुत दुखी भी हुए।

उसी उपयोगकर्ता के ट्वीट से संबंधित लिंक को रीट्वीट करते हुए करण ने पोस्ट किया, “एक आंदोलन की बड़ी सफलता का कुछ ट्विटर उपयोगकर्ता मजाक उड़ा रहे हैं, यह बहुत दुखद और घिनौना है। शर्म आनी चाहिए।”

ट्विटर उपयोगकर्ता का यह ट्वीट अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाले फैसले के बाद आया है।

ज्ञात रहे कि 2013 में सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को बरकरार रखने का फैसला दिया था, जिसके बाद से भारत में समलैंगिकता अवैध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493