मेरी जीत बॉलीवुड से जोड़ने का काम करेगी : माणिक पॉल

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। हैरतंगेज एरियल एक्ट की बदौलत टेलीविजन रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के विजेता बने अरुणा प्रदेश के माणिक पॉल का कहना है कि उनकी यह जीत उनके लिए बॉलीवुड से जोड़ने वाले सेतु का काम करेगी।

जिमनास्ट माणिक ने एक आतंकवादी हमले में अपने पिता को खो दिया। उनकी मां ने चाय के ठेले से कमाई कर उनकी परवरिश की। उनकी और रियलिटी शो में हिस्सा लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें अपने आदर्श और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

माणिक(22) ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मुझे यकीन नहीं होता कि मैं शो का विजेता हूं। मैं हमेशा से फिल्मोद्योग में काम करना चाहता था और मेरे ख्याल से अब इस जीत के साथ मैं उस सपने को आसानी से पूरा कर सकता हूं। मेरी और रियलिटी शो करने की कोई योजना नहीं है। मैं काम करना चाहता हूं और अपनी कला में और बेहतर होने का प्रशिक्षण लेना चाहता हूं।”

वह कहते हैं कि उनकी मां ने उन्हें हमेशा विपरीत परिस्थितियों से लड़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

माणिक की पुरस्कार राशि (50 लाख) से मुंबई में अपने और मां के लिए एक फ्लैट खरीदने की योजना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493