एथेंस, 29 जून (आईएएनएस)। ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने रविवार शाम को टेलीविजन पर दिए अपने भाषण में ग्रीस के केंद्रीय बैंक की सिफारिश के तहत बैंकों को सोमवार से बंद रखने की घोषणा की।
सिप्रास ने अंतर्राष्ट्रीय कर्जदाताओं से कुछ दिनों के लिए बेलाउट पैकेज की समयसीमा में विस्तार का अनुरोध किया है, जो 30 जून को समाप्त हो रही है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सिप्रास ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि बैंक कब तक बंद रहेंगे और पूंजी नियंत्रण पर पाबंदी कब तक जारी रहेगी।
सूत्रों के मुताबिक, बैंक एक सप्ताह तक बंद रहेंगे और जिन लोगों के खातों में अधिक धनराशि जमा है, वे प्रतिदिन 100 यूरो से भी कम निकालने में सक्षम होंगे।
सिप्रास ने अंतर्राष्ट्रीय कर्जदाताओं पर नकद संकट से उबरने के लिए कठोर समझौते के मसौदे को स्वीकार करने के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।
उन्होंने आश्वासन दिया कि बैंकों में जमा धनराशि सुरक्षित है और पेंशन और वेतनों का नियमित भुगतान इस सप्ताह किया जाएगा। इसलिए ग्रीस के लोग किसी तरह की चिंता न करें।
उन्होंने कर्जदाताओं पर बेलआउट पैकेज की समय सीमा बढ़ाने के लिए उनकी ओर से प्रस्तावित समझौते के मसौदे को स्वीकार करने या न करने के लिए पांच जुलाई को प्रस्तावित जनमत संग्रह को बाधित करने का आरोप लगाया। लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि ग्रीस के लोग उनकी इस कोशिश को नाकाम कर देंगे।
dharmpath.com dharmpath