पेरी एडवर्ड्स तीन सालों में चाहती हैं बच्चे

लॉस एंजेलिस, 29 जून (आईएएनएस)। गायिका पेरी एडवर्ड्स का कहना है कि वह अगले तीन साल में अपने मंगेतर जायन मलिक के साथ बच्चे चाहती हैं।

पेरी (21) ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया, “मैं अगले तीन सालों में बच्चे चाहती हूं, तब मैं 24 की हो जाऊंगी। अभी काफी समय है। मेरी मां भी जब पहली बार गर्भवती हुई थी, वह 24 वर्ष की थी। इसलिए यह मेरे लिए एक आदर्श उम्र है।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, मलिक के ब्रिटेन के गायकी बैंड ‘वन डायरेक्शन’ छोड़ने के लिए पेरी को जिम्मेदार ठहराया गया था, लेकिन पेरी का कहना है कि यह पूरी तरह से मलिक का फैसला था।

पेरी का कहना है, “लोग कहते हैं कि क्या मैंने ये किया? कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने क्या फैसला किया? मैं हमेशा उन्हें समर्थन दूंगी। यदि वह बैंड में रहना चाहेंगे तो भी मैं उन्हें सहयोग दूंगी, जैसा कि मैंने उनके बैंड छोड़ने के बाद किया। वह खुश हैं तो मैं खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493