विंबलडन : बोपन्ना-मेर्गिया दूसरे दौर में पहुंचे

विंबलडन, 29 जून (आईएएनएस)। भारतीय युवा टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने रोमानिया के अपने जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया के साथ सोमवार को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

बोपन्ना-मेर्गिया की जोड़ी ने पहले दौर के मैच में अमेरिकी टिम सिमस्जेक और चेक गणराज्य के जिरी वेसेली की जोड़ी को एक घंटा 26 मिनट में सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (1), 6-1 से हरा दिया।

बोपन्ना-मेर्गिया की जोड़ी ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया और 20 फर्स्ट सर्व पॉइंट में से 16 अंक हासिल किए और तीन एस लगाए।

दूसरा सेट जरूर संघर्षपूर्ण रहा, हालांकि भारतीय-रोमानियाई जोड़ी ने टाई ब्रेकर में यह सेट भी जीत लिया।

2-0 की बढ़त लेने के बाद बोपन्ना-मेर्गिया ने तीसरे सेट में और जोरदार खेल दिखाया तथा मैच अपने नाम कर लिया।

अब वे दूसरे दौर में राडेक स्टेपानेक-मिखाइल यूझ्नी और थोमाज बेलुची-गुइलेर्मो दुरान की जोड़ियों के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493