अक्टूबर में जारी होगा रॉड स्टीवर्ट का नया अलबम

लॉस एंजेलिस, 30 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश रॉकस्टार रॉड स्टीवर्ट के नए एल्बम ‘अनदर कंट्री’ को अमेरिकी म्यूजिक लेबल कैपिटोल रिकॉडर्स 23 अक्टूबर को जारी करेगा।

लॉस एंजेलिस, 30 जून (आईएएनएस)। ब्रिटिश रॉकस्टार रॉड स्टीवर्ट के नए एल्बम ‘अनदर कंट्री’ को अमेरिकी म्यूजिक लेबल कैपिटोल रिकॉडर्स 23 अक्टूबर को जारी करेगा।

स्टीवर्ट ने एल्बम के गीतों के बारे में कहा कि उन्होंने पूरी आजादी के साथ अपने एल्बम के संगीत के साथ प्रयोग किया है।

स्टीवर्ट ने एक बयान में कहा, “जब मेरे पिछले एल्बम को लोगों ने सराहा था, तो उससे मेरा गीत लिखने का और संगीत के साथ नए प्रयोग करने का आत्मविश्वास बढ़ा था। इसने मुझे संगीत के साथ प्रयोग करने की आजादी दी।”

स्टीवर्ट ने संगीतकार एवं निर्माता केल्विन सैविगर के साथ मिलकर एल्बम तैयार किया है।

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है, जैसे मैंने अपने जीवन के कई वर्ष रिकॉर्डिग स्टूडियो में बिता दिए।”

एल्बम के रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए उन्होंने गाने ‘लव इज’ का वीडियो वेवो यूट्यूब चैनल पर जारी किया। वीडियो में स्टीवर्ट और उनका बैंड हॉलीवुड स्थित कैपिटोल रिकॉर्ड्स की इमारत की छप पर दिखाई दे रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493