टेलर, केल्विन ने दोस्तों के साथ की मस्ती

लंदन, 30 जून (आईएएनएस)। पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट इन दिनों अपने ‘1989’ विश्व संगीत दौरे में व्यस्त हैं, फिर भी उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड केल्विन हैरिस के साथ वक्त बिताने का बहाना ढूंढ लिया।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, टेलर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह और केल्विन अपने दोस्तों गिगि हदीद और जो जोनास के साथ मजे करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में टेलर केल्विन के गले लगी हुई हैं और दोनों मुस्कुरा रहे हैं और उनके बगल में गिगि और जो बैठे हैं। उनके साथ उनकी एक और मित्र कार्ली क्लॉस भी हैं।

यह तस्वीर उस वक्त ली गई, जब सब लोग सूर्यास्त के समय बोट की सवारी का मजा ले रहे थे और तस्वीर की पृष्ठभूमि में लंदन टॉवर ब्रिज दिखाई दे रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब टेलर और केल्विन गिगि और क्लॉस के साथ मजे करते देखे गए। इससे पहले भी सबको टेलर की पार्टी में साथ देखा गया था, जो उन्होंने अपनी दोस्त जेमी किंग के बेबी शॉवर पर रखी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493