मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। हाल में ‘बेबी’ फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी वेडिंग प्लानिंग कंपनी के लिए अपनी बहन शगुन के साथ मिलकर मजेदार शादी स्थल तलाशने में व्यस्त हैं।
वह उनकी कंपनी ‘द वेडिंग फैक्ट्री’ को मुनाफा दिलाने की इच्छुक हैं।
तापसी (27) ने अपनी कंपनी के लिए देशभर का भ्रमण करने और कुछ अनदेखी दिलचस्प जगह खोजने का निर्णय लिया है।
तापसी ने एक बयान में कहा, “घूमना-फिरना मेरा पहला प्यार है और इस चीज ने मुझे सैर-सपाटा करने की एक और वजह दी। मैं देशभर का भम्रण कर रही हूं और लोगों को जान रही हूं। यह मेरे कारोबार के लिए फायदेमंद है।”
उन्होंने कहा, “डेस्टिनेशन वेडिंग को सिर्फ समाज के धनसंपन्न लोगों का ध्यान नहीं रखना चाहिए। अगर गंतव्य और ठहरने की जगह का चुनाव बुद्धिमानी से किया जाए, तो सारे इंतजाम बजट में किए जा सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath