ग्रीस प्रभाव के कारण सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव (लीड-1)

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में ग्रीस मामले पर जारी अनिश्चितता के कारण मंगलवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में दोपहर के कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया।

दोपहर करीब 3.22 बजे के कारोबार के दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में मामूली बढ़त दर्ज की गई।

ग्रीस द्वारा मंगलवार की समय सीमा के अंदर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कर्ज की एक किस्त का भुगतान करने संभावना को लेकर निवेशकों में चिंता है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी दोपहर 3.22 बजे 51.60 अंकों यानी 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,370 पर देखा गया।

इसी दौरान सेंसेक्स 130.11 अंकों यानी 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 27,775.26 पर देखा गया।

कोटक सिक्योरिटीज के निजी ग्राहक समूह शोध के प्रमुख दीपेन शाह के मुताबिक, “बाजारों में ऐसी उम्मीद है कि ग्रीस के जनमत संग्रह से इस संकट का समाधान होगा। इसलिए बाजारों में अधिक गिरावट नजर नहीं आ रही है।”

जायफिन एडवाइजर्स के मुख्य कार्यकारी देवेंद्र नेवगी ने आईएएनएस को बताया कि ग्रीस कर्ज संकट की वजह से भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493