सिल्वरस्टोन (इंग्लैंड), 30 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रियन ग्रां प्रिक्स में छठा स्थान हासिल करने वाली फोर्स इंडिया टीम ने ब्रिटेन में होने वाले फॉर्मूला वन के अगले चरण में चौथा स्थान हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
आस्ट्रिया में इस साल का अपना सर्वश्रेष्ठ नतीजा हासिल करने वाली फोर्स इंडिया के चालक सर्जियो पेरेज नौवें स्थान पर रहे जबकि निको हल्केनबर्ग ने छठा स्थान हासिल किया।
आस्ट्रेलिया में इस सत्र की शुरुआत के बाद टीम ने पहली बार डबल-प्वाइंट किए और चैम्पियनशिप में लोटस से ऊपर पांचवें पायदान पर पहुंच गई।
फोर्स इंडिया के सामने ब्रिटिश ग्रां प्रिक्स में रेड बुल को पीछे छोड़ने की चुनौती होगी।
चार बार चैम्पियनशिप जीत चुकी रेड बुल टीम अभी फोर्स इंडिया से 24 अंक आगे है। फोर्स इंडिया के उपप्रमुख बॉब फर्नले का हालांकि मानना है कि उनकी टीम इस अंतर को कम करने में कामयाब होगी।
ऑटोस्पोर्ट डॉट कॉम के अनुसार फर्नले ने कहा, “हमारा अगला लक्ष्य चौथा स्थान हासिल करना होगा। साथ ही हमें इसे लेकर वास्तिवक रहना होगा। इसलिए हम इंतजार कर रहे हैं कि टीम उच्चस्तरीय प्रदर्शन कर पाती है या नहीं। अगर हमारे मन मुताबिक प्रदर्शन होता है तो हमें बेहतर नतीजे की उम्मीद है।”
dharmpath.com dharmpath