ईरानी वार्ताकार वियना के लिए रवाना

तेहरान, 30 जून (आईएएनएस)। ईरान के शीर्ष वार्ताकार तेहरान के परमाणु मसले पर लंबित संधि को आखिरी रूप देने के लिए मंगलवार को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना के लिए रवाना हुए।

समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरिफ, राष्ट्रपति के विशेष सहयोगी होसेन फेरीदौन और एटोमिक एनर्जी आर्गेनाइजेशन ऑफ ईरान (एईओआई) के प्रमुख अली-अकबर सालेही विश्व की छह महाशक्तियों के बीच वार्ता जारी रखेंगे।

वियना में 28 जून को जरिफ अमेरिका, जर्मनी तथा फ्रांस के अपने समकक्षों तथा यूरोपीय संघ की विदेश नीति मामलों की प्रमुख फेडेरिका मोघेरिनी और चीनी उप विदेश मंत्री ली बाओडांग के साथ अलग-अलग गहन वार्ता की।

ईरान, यूरोपीय संघ तथा पी5+1देश (अमेरिका, ब्रिटेन, रूस,चीन, फ्रांस और जर्मनी) तेहरान के विवादित परमाणु मुद्दे पर समझौते के लिए गहन चर्चाएं कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493