मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा अपनी लिखी पटकथा को लेकर फिल्म का निर्देशन करने जा रही हैं। वह कहती हैं कि पटकथा पर दो साल तक कड़ी मेहनत करने के बाद उन्हें पूरा यकीन हो गया कि वह एक फिल्म बनाना चाहती हैं।
कोंकणा ने दावा किया कि वह कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। उन्होंने कहा, “मैं आज एक फिल्म बनाने को लेकर जुनूनी हूं। मुझे यह इसलिए मालूम है, क्योंकि मैं इस फिल्म पर दो साल से काम कर रही हूं। मैं कभी एक लेखिका नहीं थी, लेकिन मैंने एक पटकथा लिखी। मेरे लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, दूसरों के लिए शायद एक मामूली सी बात हो। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक चीज के पीछे इतने अर्से तक पड़ी रहूंगी।”
कोंकणा की पटकथा ‘डेथ इन अ गंज’ को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनडीएफसी) ने एक संपूर्ण फिल्म पटकथा में तब्दील करने के लिए चुना है।
कोंकणा कामकाजी माताओं को प्रेरित करने वाली विशेष पहल ‘करियर कनेक्ट : पावर टू वूमेन’ की पैनलिस्ट रहीं। उन्होंने यह भी कहा, “मेरा अब तक का सफर पेचीदा रहा है। मैं जब कॉलेज में थी, तो मुझे नहीं पता था कि मैं क्या करना चाहती हूं।”
dharmpath.com dharmpath