‘गौर हरि दासतां’ देखने को बेसब्र हासन

चेन्नई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता कमल हासन आने वाली फिल्म ‘गौर हरि दासतां-द फ्रीडम फाइल’ देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं। यह फिल्म ओडिशा के स्वतंत्रता सेनानी गौर हरिदास की जीवनी पर आधारित है, जिन्हें अपने हक के लिए नौकरशाही व्यवस्था से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी।

एक सूत्र ने बताया, “जब हासन ने सुना कि एक ऐसे व्यक्ति पर फिल्म बनी है, जिनकी जिंदगी का संघर्ष पर्दे पर उतारा गया है, तो वह फिल्म देखने के लिए बेसब्र हो गए। दूसरी बात यह कि फिल्म के निर्देशक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अनंत महादेवन हैं, जिनके साथ उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘पापनाशम’ में काम किया है।”

फिल्म में विनय पाठक, कोंकणा सेन शर्मा, रणवीर शौरी और दिव्या दत्ता जैसे उम्दा कलाकारों ने काम किया है।

विनय ने फिल्म में गौर हरिदास का किरदार निभाया है, जबकि कोंकणा उनकी पत्नी की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493