मिस्र में सैन्य अड्डों पर आतंकवादी हमला, 50 सैन्यकर्मी मरे

काहिरा, 1 जुलाई (आईएएनएस)। मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में बुधवार को सैन्य अड्डों पर हुए ताबड़तोड़ आतंकवादी हमले में 50 सैन्य अधिकारियों और सैनिकों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, एक आधिकारिक रक्षा सूत्र ने बताया कि आतंकवादियों ने बुधवार सुबह उत्तरी सिनाई प्रांत के शेख जुवेद शहर में मिस्र की सेना के पांच नाकों पर मोर्टार दागे।

सूत्र ने बताया कि शेख जुवेद में एक अन्य पुलिस थाने पर भी हमला हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने शहर के ऊपर हेलीकॉप्टर मंडराते भी देखे।

ये हमले मिस्र के अभियोजक जनरल हिशम बरकत की कार विस्फोट के जरिए हुई हत्या के दो दिन बाद हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493