अफगानिस्तान : अमेरिकी ड्रोन हमले में 14 आतंकी मरे

काबुल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत में अमेरिका की ओर से किए गए ड्रोन हमले में 14 आतंकवादी मारे गए और उनके ठिकाने तहस-नहस हो गए।

नंगरहार के पुलिस प्रवक्ता हजरत हुसैन मशरिकीवल के अनुसार, मंगलवार को ड्रोन ने लालपुर जिले के माच मेगी इलाके में दो आतकंवादी ठिकानों को निशाना बनाया।

ऑनलाइन समाचारपत्र ‘खामा’ के अनुसार, मशरिकीवल ने कहा कि ड्रोन हमले में आतंकवादियों के दोनों ठिकाने ध्वस्त हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493