चेन्नई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने बुधवार को कहा कि जून महीने में उसकी बिक्री आठ फीसदी बढ़ी।
कंपनी ने जून 2015 में 2,22,099 वाहन (2,11,002 दोपहिया, 11,097 तिपहिया) बेचे। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 2,05,403 (दोपहिया 1,96,486, तिपहिया 8,917) थी।
मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में कंपनी ने साल-दर-साल आधार पर नौ फीसदी अधिक वाहन बेचे।
प्रथम तिमाही में कंपनी ने 6,38,000 वाहन बेचे। यह संख्या एक साल पहले की समान अवधि में 5,84,000 थी।
dharmpath.com dharmpath