चेन्नई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि जून महीने में उसकी बिक्री 13 फीसदी बढ़ी।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आलोच्य महीने में उसने 18,380 कारें बेची। एक साल पहले की समान अवधि का यह आंकड़ा 16,316 था।
मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में कंपनी ने 44,447 कारें बेची। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 40,178 कारें बेची थी।
dharmpath.com dharmpath