‘फेमिना’ की कवर मॉडल बनेंगी रूही सिंह

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। आने वाली बॉलवुड फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ की नायिका एवं मिस यूनिवर्सल पीस एंड ह्यूमैनिटी रूही सिंह की तस्वीर पत्रिका ‘फेमिना इंडिया’ के विशेष मानसून संस्करण के आवरण पृष्ठ पर नजर आएगी।

फेमिना इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज में पत्रिका के ताजा अंक के आवरण पृष्ठ की तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें रूही की तस्वीर है।

तस्वीर के साथ लिखा है, “ये हैं हमारी कवर गर्ल यूनिवर्सल पीस एंड ह्यूमैनिटी रूही सिंह, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी आगाज कर दिया है।”

साथ में प्रकाशित लेख में रूही ने बॉलीवुड में अपने पदार्पण और भविष्य की योजनाएं और सपने साझा की हैं।

रूही ने पिछले साल लेबनान में आयोजित मिस यूनिवर्सल पीस एंड ह्यूमैनिटी प्रतिस्पर्धा में 145 देशों की सुंदरियों को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

वह 2011 में फेमिना मिस इंडिया ईस्ट की उपविजेता और 2012 में मिस इंडिया की अंतिम प्रतिभागियों में शामिल रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493