पेरू में बस दुर्घटना, 15 की मौत

लीमा, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य पेरू के अंकाश क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एफे की रपट के मुताबिक, क्षेत्रीय स्वास्थ्य निदेशक सीजर फैलेक ने बताया कि राहतकर्मियों ने 15 शव बरामद कर लिए हैं।

फैलेक ने बताया कि इस हादसे में 19 अन्य यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें शुरुआत में नजदीकी हौराज के अस्पताल में ले जाया गया। उन्हें पेरू की राजधानी लीमा स्थित बेहतर सुविधाओं वाले अस्पताल में भेजा जाएगा। घायलों में से चार की हालत नाजुक है।

चिकियान शहर से एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार बुधवार तड़के चार बजे कोनोकोचा-अंतामिना राजमार्ग पर हुई। पुलिस को फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि बस में कितने लोग सवार थे। बस लीमा से हुआनुको क्षेत्र के लता शहर जा रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493