चोट के कारण विंबलडन से हटे निशिकोरी

विंबलडन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जापान के केई निशिकोरी ने काल्फ इंजुरी के कारण साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन से हटने का फैसला किया है।

निशिकोरी पहली जीत के साथ इस प्रतिष्ठित आयोजन के दूसरे दौर में पहुंच चुके थे लेकिन बुधवार को कोलम्बिया के सैंटियागो गिराल्डो के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।

इस तरह निशिकोरी के हटने के बाद विश्व के 60वें वरीयता प्राप्त गिराल्डो विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

निशिकोरी (25) ने कहा कि पहले दौर में साइमन बोलेली के खिलाफ मिली जीत के दौरान पांच सेट के दौरान उनकी चोट काफी बुरी स्थिति में पहुंच गई थी।

निशिकोरी ने कहा कि वह बहुत निराश हैं क्योंकि यह एक ग्रैंड स्लैम आयोजन है। निशिकोरी ने कहा, “मैं निराश हूं। मैं घास पर अच्छा खेल रहा था। मेरे लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अब मेरा प्रयास यूएस ओपन में अच्छा करने का होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493