पेरिस, 2 जुलाई (आईएएनएस)। यूरो 2016 का मेजबान फ्रांस 13 नवम्बर को विश्व कप विजेता जर्मनी से एक दोस्ताना मुकाबला खेलेगा। यह मैच स्टेड दे फ्रांस में खेला जाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 2014 विश्व कप के बाद दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत होगी।
विश्व कप क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत हुई थी, जिसे जर्मनी ने 1-0 से जीता था।
जर्मन टीम ने बाद में सेमीफाइनल में ब्राजील को 7-1 से हराया और फिर अर्जेटीना को हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।
फ्रांस के 10 स्टेडियमो में अगले साल यूरो कप का आयोजन होना है और फ्रांसीसी टीम इसी टूर्नामेंट की तैयारियों के मद्देनजर विश्व चैम्पियन से भिड़ना चाहती है।
dharmpath.com dharmpath